फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों में नकब लगा सामान व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दुकानों में नकब लगा सामान व नकदी चोरी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ और सिंभावली क्षेत्र में चोरों ने दो दुकानों में नकब लगाकर सामान व नकदी चोरी कर ली। पीड़ितों ने संबंधित थानों में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
गढ़ कोतवाली से पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित नक्का कुआं मंदिर के सामने होली वाला मोहल्ला निवासी सौरभ शर्मा गणपति किराना स्टोर के नाम से परचून की दुकान चलाते है। उसने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वह शनिवार की रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार की सुबह दुकान खोलने के बाद देखा कि दुकान का सामान बिखरा हुआ है। वहीं दुकान की साइड की दीवार भी टूटी हुई है, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। दुकान में रखा लैपटॉप समेत अन्य सामान गायब था। पीड़ित ने बताया कि काउंटर में रखी 13 हजार की नकदी भी गायब थी, वहीं हजारों रुपये का सामान चोरी हुआ है। इंस्पेक्टर मुकेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ निवासी आस मोहम्मद ने थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि वह गांव में कब्रिस्तान के पास बनी दुकानों में से एक में किराने की दुकान करता है। शनिवार की रात नकब लगाकर चोरों ने दुकान से दाल, चीनी, रिफाइंड समेत अन्य सामान के साथ ही इर्न्वटर व बैटरी चोरी कर ली। रविवार की सुबह दुकान पहुंचने के बाद उसे चोरी का पता चला। इस संबंध सिंभावली थानाध्यक्ष राहुल चौधरी ने बताया कि मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें