फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन, दिनभर ठिठुरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन, दिनभर ठिठुरे लोग
विज्ञापन

हापुड़। शहर में सुबह से चली सर्द हवाओं ने गलन बढ़ा दी। इस दौरान लोग दिनभर ठिठुरते नजर आए। हालांकि दोपहर में धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। इस दौरान शहर का एक्यूआई भी 109 दर्ज किया गया।
पिछले कुछ दिनों से शहर का मौसम बार-बार बदल रहा है। सुबह को कोहरा छाया रहने और दोपहर में धूप खिलने से लोगों को पहाड़ों जैसी ठंड का एहसास हो रहा है। शनिवार सुबह से ही आसमान में कोहरा छाया रहा। कोहरा छाया रहने से दृश्यता भी काफी कम रही। इससे लोगों को नजदीक का देखना भी प्रभावित हुए रहा। कोहरे के चलते सड़कों पर वाहनों की गति भी एकदम धीमी रही। कोहरा बढने पर किसी तरह की कोई दुर्घटना नहीं हो। इसलिए वाहन चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर सतर्कता भी बरतते रहे। कोहरा छंटने पर ही वाहनों की रफ्तार दिखी।
विज्ञापन

वहीं दोपहर में करीब 1.30 बजे के आसपास धूप खिलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलनी शुरू हुई। लोगों ने धूप की गर्माहट महसूस कर सर्दी से निजात पाई। हालांकि शाम को सूरज के अस्त होने पर लोगों को गलनभरी ठंड का सामना करना पड़ा। शनिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

100 के आसपास बना हुआ एक्यूआई
- हापुड़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) नए साल में भी ठीकठाक स्तर पर बना हुआ। हालांकि अभी तक भी एक्यूआई अभी तक एक भी बार 250 के ऊपर नहीं गया है। शनिवार को हापुड़ का एक्यूआई 109 दर्ज किया गया। जबकि दिल्ली एनसीआर सहित कई जनपदों का एक्यूआई चिंताजनक बना हुआ है। ऐसे में हापुड़ का एक्यूआई 100 के आसपास रहने से लोगों को प्रदूषित हवा से भी राहत मिल रही है। हापुड़ प्रदूषण विभाग के स्टेशन इंचार्ज सलमान राणा ने बताया कि एक्यूआई को प्रभावित होने से रोकने के लिए एनजीटी के नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें