फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में कार नहीं मिलने पर सगाई के बाद तोड़ा रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में कार नहीं मिलने पर सगाई के बाद तोड़ा रिश्ता
विज्ञापन

हापुड़। दहेज में कार न मिलने पर दहेज लोभियों ने निकाह से इनकार कर दिया। सगाई में युवती पक्ष के लोगों ने करीब 15 लाख रुपये खर्च हुए थे। एसपी के आदेश पर पुलिस ने युवक समेत दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना देहात क्षेत्र के गांव सलाई निवासी मेहताब ने बताया कि कुछ माह पहले उसने अपनी पुत्री का निकाह थाना धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा निवासी हैदर के साथ तय किया था। उसने बताया कि उसने धूमधाम से पुत्री की सगाई की। सगाई में 15 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन ससुरालिए इससे संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने कार की मांग शुरू कर दी। असमर्थता जताने पर दूल्हे ने उसकी पुत्री के साथ निकाह करने से इनकार कर दिया। सगाई टूटने के बाद पीड़ित ने रकम वापसी की मांग की, लेकिन आरोपियों ने धमकी देना शुरू कर दिया। शिकायत करने पीड़ित थाने पहुंचा। लेकिन, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद एसपी से मामले की शिकायत की गई। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि एसपी नीरज कुमार जादौन के आदेश पर हैदर व उसके पिता इरफान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें