फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल मार्केट में नगर पालिका टीम ने हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोल मार्केट में नगर पालिका टीम ने हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन

हापुड़। नगर पालिका परिषद हापुड़ की टीम राजस्व निरीक्षक सुनील सिंह के नेतृत्व ने सोमवार को गोल मार्केट में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। उन्होंने अतिक्रमण करने वाले दो दुकानदारों पर कार्रवाई की। अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई।
हापुड़ शहर की अधिकांश सड़कों पर अतिक्रमण का जाल फैला हुआ है। इसको लेकर नगर पालिका परिषद हापुड़ की टीम समय-समय पर अभियान चलाती रहती है। पालिका टीम सोमवार को भी सड़कों पर उतरी। टीम ने अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ गोल मार्केट में अभियान चलाया। दुकानों के आगे कब्जा जमकर अतिक्रमण करने वालों को सबक भी सिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले दो दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की गई। उन पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया। आगे भी अभियान चलाकर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीम में वीरेंद्र तेवतिया, एयू अंसारी, शशी, सत्यप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें