युवक के साथ मारपीट कर नकदी लूटी
हापुड़। नगर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति ने कोर्ट के आदेश पर दो लोगों एवं तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव महमूदपुर निवासी सुनील कुमार पुत्र विजयपाल निवासी महमूदपुर ने बताया कि वह 31 अगस्त को बुलंदशहर रोड स्थित डाकखाने के पास में किसी काम से आया था कि तभी अजय और अनिल निवासी अल्लीपुर के साथ तीन युवक आए और उनके साथ गाली गलौज और मारपीट की। इसके अलावा आरोपियों ने करीब 15 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन छीन लिए। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।