फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में कलक्ट्रेट पर गरजे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि कानूनों के विरोध में कलक्ट्रेट पर गरजे किसान
विज्ञापन

हापुड़। कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को भाकियू के आह्वान पर किसानों ने कलक्ट्रेट पर जमकर हंगामा किया। आंदोलन के मद्देनजर कलक्ट्रेट छावनी में तब्दील रहा। पुलिस ने किसानों को अंदर जाने से रोका तो वह बिफर गए और बाहर ही धरने पर बैठ कर नारेबाजी करने लगे। आनन फानन में एडीएम, एएसपी ने किसानों के बीच पहुंचकर उन्हें कलक्ट्रेट के अंदर बुलाया। इसके बाद धरने में किसानों ने एमएसपी का कानून बनाने की मांग उठाई। इस मामले में डीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
देशभर के किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। सोमवार को जिला मुख्यालय घेराव का एलान किया गया था। सुबह से ही पुलिस ने कलक्ट्रेट पर घेराबंदी कर दी और कार्यकर्ताओं के लिए कलक्ट्रेट परिसर के बाहर धरना स्थल बना दिया।
विज्ञापन

दोपहर करीब 11 बजे जैसे ही कार्यकर्ता वहां पहुंचे तो उन्होंने डीएम कार्यालय के बाहर ही धरना प्रदर्शन करने की बात कही। लेकिन पहले से ही मौजूद पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। कलक्ट्रेट के गेट पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी, इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। किसानों का हंगामा बढ़ता देख एडीएम जयनाथ यादव व एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र मौके पर पहुंच गए और उन्हें अंदर बुलाया। जिसके बाद किसानों ने डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
किसानों ने तीनों कानूनों को वापस लेने, एमएसपी का कानून बनाने की जोरदार मांग उठाई। किसानों के बीच डीएम अदिति सिंह पहुंची और ज्ञापन लिया। जिसके बाद किसान धरना स्थल से उठ गए।
इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव सतवीर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष धनवीर शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष यशवीर सिंह, जतिन चौधरी, आदेश प्रधान, समरपाल सिंह, टेनपाल सिंह, भगतराम, हरवीर सिंह, सुरेश प्रधान, संजय सिंह, हरेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
पुलिस ने रोकी गाड़ी तो धरने पर बैठे किसान
गाड़ी से कलक्ट्रेट की ओर आ रहे किसानों को पुलिस ने रोक दिया। जिस पर किसान भड़क गए और वहीं धरने पर बैठ गए। हालांकि बाद में गाड़ी से आने की इजाजत मिलने पर किसानों की गाड़ियों का काफिला कलक्ट्रेट परिसर तक आ सका।
राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को नहीं होने दिया शामिल
किसानों के आंदोलन में भाग लेने पहुंचे कुछ राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को पुलिस ने वापस भेज दिया। जिसका उन्होंने विरोध किया। लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते उन्हें वापस जाना पड़ा।
अब दिल्ली में बड़ा आंदोलन करेंगे किसान
भाकियू के कार्यकर्ता अब दिल्ली में चल रहे आंदोलन को बड़ा करेंगे। सोमवार को बड़ी संख्या में किसान यहां से दिल्ली के लिए रवाना हुए, मंगलवार को भी किसान धरने में शामिल होने जाएंगे।
विज्ञापन

भाकियू अखंड ने भी सौंपा ज्ञापन
भाकियू अखंड के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग उठाई। इस संबंध में एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी सचिव सुधीर लोचन, सतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें