फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस लेने लायक हुई जिले की हवा, लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांस लेने लायक हुई जिले की हवा, लोगों को मिली राहत
विज्ञापन

हापुड़। बारिश होने की वजह से हापुड़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार हुआ है। रविवार को हापुड़ में एक्यूआई 89 तक पहुंच गया। यह दिसंबर माह में अब तक का सबसे कम एक्यूआई का स्तर है। दिनभर हवा की गुणवत्ता सांस लेने योग्य बनी रहने से लोगों ने राहत भी महसूस की।
दिल्ली-एनसीआर सहित आसपास के जनपदों में धुंध जैसी स्थिति रहती है। ऐसा आलम हापुड़ में देखने को मिलता है, लेकिन इस बार दीपावली के आसपास पटाखे आदि चलाए जाने की वजह से हापुड़ का एक्यूआई भी 400 को पार कर गया था। उसके बाद बारिश होने और हवा चलने से एक्यूआई में गिरावट रही थी। इसका असर अभी तक जारी है। अब फिर से बारिश होने पर एक्यूआई में गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन

जबकि पिछले कुछ दिनों से एक्यूआई 200 के अंदर ही बना हुआ। शनिवार को बारिश होने का असर रविवार को भी देखने को मिला। रविवार को हापुड़ का एक्यूआई 89 दर्ज किया गया। दिनभर हापुड़ के वातावरण में साफ हवा बहती रही। हापुड़ का एक्यूआई गिरने से लोगों को भी दिनभर राहत मिली रही। सुबह शाम को टहलने निकले लोगों को शुद्ध हवा का एहसास किया।
विज्ञापन

कोट
हापुड़ प्रदूषण विभाग के स्टेशन इंचार्ज सलमान राणा ने बताया कि जिले के लिए यह अच्छी बात है कि पिछले कुछ दिनों से एक्यूआई 200 के अंदर ही बना हुआ है। एक्यूआई को खतरनाक स्तर पर जाने से रोकने के लिए ग्रेप व एनीजीटी के नियमों का सख्ती से पालन जारी है। -फोटो संख्या---02
पिछले एक सप्ताह का एक्यूआई
दिन एक्यूआई
13 दिसंबर 89
12 दिसंबर 114
11 दिसंबर 134
10 दिसंबर 99
09 दिसंबर 127
08 दिसंबर 171
07 दिसंबर 142
06 दिसंबर 147
05 दिसंबर 186
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें