फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने दी दस्तक, सड़कों पर छाया घना कोहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों पर सुबह से छाया रहा घना कोहरा
विज्ञापन

हापुड़। ठंड के साथ कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। शुक्रवार को सुबह घने कोहरे के चलते जन-जीवन अस्त व्यस्त रहा। देर रात ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। कोहरे की चादर से क्षेत्र करीब दस बजे तक ढका रहा। इस दौरान दृष्यता बेहद कम रही। लोगों को थोड़ी दूर तक भी दिखाई देना मुश्किल रहा। दिन में भी वाहन चालकों को गाड़ी की लाइट जलाकर चलना पड़ा। वहीं तापमान में गिरावट के बीच ठंड से ठिठुरते हुए लोग घरों से बाहर कम ही निकले।
दिसंबर शुरू होने के बाद भी अभी तक कोहरे नहीं पड़ा था। कभी-कभार आधी रात के बाद धुंध आती और सुबह तक खत्म हो जाती, लेकिन बृहस्पतिवार देर रात से ही अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और कोहरा छा गया। सुबह के समय कोहरा इतना घना था कि पांच मीटर की दूरी पर भी कुछ साफ नहीं दिखाई दे रहा था। कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। चालक एक दूसरे वाहन के पीछे लाइट के सहारे रेंगते रहे। जिन चालकों को ऐसा लगा कि वह कोहरे का सामना नहीं कर पाएंगे। वह ढाबों या सड़क के किनारे वाहन को खड़ा कर रुक गए। इससे आम लोगों को भी परेशानी हुई। सुबह जब लोग जगने के बाद मकानों के कमरा से बाहर निकले तो घना कोहरा देख उनकी भी परेशानी बढ़ गई। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने कोहरा के बीच बलवान हुई ठंड से राहत के लिए अलाव का सहारा लिया। करीब दस बजे तक कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरणविद् डा. राजबीर सिंह का कहना है कि अब अगले कुछ दिन कोहरा लोगों को परेशान करेगा। इसके साथ साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
थोड़ी दूरी तय करने में भी लगा दोगुना समय
- दिन में घने कोहरे के चलते लोगों को थोड़ी दूरी तय करने में भी घंटों लगे। लोगों ने बताया कि कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार बेहद कम रही। कई जगह तो दृष्यता इतनी कम थी कि लोगों को वाहन रोकने तक पड़ गए। बताया कि कोहरे की वजह से एक घंटे की दूरी चालकों ने दो से लेकर ढाई घंटे में तय की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें