फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ग आश्रम रोड पर छात्रा ने मनचले को जड़े थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्ग आश्रम रोड पर छात्रा ने मनचले को जड़े थप्पड़
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड पर बृहस्पतिवार को एक छात्रा ने मनचले को जमकर धुना। छात्रा पढ़ाई कर घर लौट रही थी, तभी मनचले ने फब्तियां कस दी। मनचले की पिटाई देख वहां भीड़ लग गई। लेकिन मौका पाकर युवक भागने में कामयाब रहा।
बेटियों को सशक्त करने के अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम व सेल्फ डिफेंस की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। बृहस्पतिवार को स्वर्ग आश्रम रोड पर एक बेटी ने अपने साहस की मशाल कायम की।
विज्ञापन

स्नातक कक्षा की एक छात्रा अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान स्वर्ग आश्रम रोड पर एक मनचले ने उस पर आपत्तिजनक फब्तियां कस दी। इससे गुस्साई छात्रा ने मनचले को पकड़ लिया और जमकर तमाचे लगाए। बेटी के साहस को देख वहां लोगों की भीड़ लग गई। हालांकि मनचला वहां से भागने में कामयाब रहा। कुल मिलाकर छात्रा का साहस अन्य बेटियों के लिए भी मिशाल बन गया है।
विज्ञापन

देहात थाना प्रभारी सुमन सिंह का कहना है कि इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इस तरह की घटनाओं पर नजर रखी जाती है। बेटियों को सुरक्षा हर हाल में मुहैया करायी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें