ब्रजनाथपुर शुगर मिल की एमडी ने किया पेराई सत्र का शुभारंभ
हापुड़। ब्रजनाथपुर चीनी मिल के पेराई सत्र का बुधवार को मिल की एमडी गुर सिमरन कौर, उप गन्ना आयुक्त मेरठ अनिरूद्ध सूरी, गन्ना समिति सचिव मनोज कुमार ने नारियल फोड़कर व चैन में गन्ने को डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
उन्होंने सभी गन्ना किसानों को मिल के शुभारंभ पर बधाई देते हुए कहा कि इस वर्ष गन्ना पेराई सत्र का लक्ष्य 65 लाख कुंतल निर्धारित किया गया है। गन्ना किसान मिल को बेहतर तरीके से आपूर्ति कर पाए। उन्होंने गन्ना किसानों से चीनी मिल को अधिक से अधिक मात्रा में ताजा गन्ना व स्वच्छ गन्ना आपूर्ति करने की भी अपील की। चीनी मिल में प्रथम तीन गन्ना लाने वाले किसान उदयवीर सिंह गांव भटियाना, ओमप्रकाश गांव भटौना, दहपा सेंटर से गन्ना लाने वाले ट्रक डाइवर का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। गन्ना किसानों की हौसला अफजाई भी की।
इस अवसर पर मिल के सीएफओ डीसी पोपली, सीओओ एसएन मिश्रा, प्रेसीडेंट अनिल तंवर, मुख्य महाप्रबंधक परमेंद्र सिंह, कारपोरेट एचआर राजीव भटनागर, जीएम अतुल शर्मा, ब्रहम सिंह राठौर आदि किसान मौजूद रहे।