फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मरीजों में कोरोना की पुष्टि, 10 स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
15 मरीजों में कोरोना की पुष्टि, 10 स्वस्थ
विज्ञापन

हापुड़। जिले में बुधवार को कोरोना के 15 मरीज मिले, जबकि 10 स्वस्थ होकर घर लौट गए। नौ मरीजों की पुष्टि एंटीजन किट, तीन की आरटीपीसीआर और तीन मरीजों की पुष्टि ट्रूनेट लैब से हुई है। जिले में अभी तक 3242 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कुछ संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जांच रिपोर्ट में 15 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इनमें से टियाला के एक, विवेक विहार के एक, सरस्वती मेडिकल कॉलेज स्टाफ के एक, राजीव विहार हापुड़ के एक, पुराना बाजार हापुड़ के एक, भगवान नगर के एक, नली हापुड़ के एक, इंद्रलोक कालोनी के एक, श्रीनगर हापुड़ के एक, बदनौली हापुड़ के एक, गांधी गंज के एक, बाबूगढ़ छावनी के एक, टीचर कॉलोनी पिलखुवा के एक, भोवपुर सिंभावली के एक मरीज शामिल हैं। सभी मरीजों को चिकित्सकों ने उपचार के लिए आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया है। जिसमें एक अन्य में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 10 और मरीजों की उपचार के बाद जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। जिसके बाद चिकित्सकों ने इन्हें स्वस्थ घोषित कर होम क्वारंटाइन करा दिया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 191823 लोगों के स्वस्थ की जांच की जा चुकी है। बुधवार को संक्रमित मिले 10 मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया है। जिले में अब तक 3242 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 3041 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 144 मरीजों का उपचार कराया जा रहा है। जबकि 57 मरीजों की अभी तक कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें