फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के बाइक व कार के साथ एक आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के बाइक व कार के साथ आरोपी दबोचा
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक कार और बाइक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह ने बताया कि सोमवार रात पुलिस सरावनी के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को हापुड़ से किठौर की तरफ से एक कार आती हुई नजर आई। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया तो कार सवार ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने कार का पीछा कर उसे दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शेर अली उर्फ बब्बू पुत्र जिराफत अली निवासी नंगली किठौर जिला मेरठ के रूप में हुई। उससे तमंचा भी बरामद हुआ। जांच में पता चला कि बरामद कार चोरी की है। इसकी निशानदेही पर एक चोरी की बाइक भी बरामद की गई। पूछताछ में उसने बताया कि वह वाहनों को चोरी कर उन्हें काटने के लिए बेच देता था। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें