घर में घुसकर लाखों के आभूषण चोरी
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला कोटला सादात में सोमवार रात चोरों ने घर में घुसकर लाखों के जेवर व नकदी चोरी कर ली। मंगलवार सुबह वारदात की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।
मोहल्ला कोटला सादात निवासी शोएब ने बताया कि सोमवार रात वह पत्नी रूबी, छोटे भाई फरदीन, पिता रहीस व माता जैतून के साथ घर में सो रहा था। देर रात चोर छत के रास्ते मकान में घुस गए। चोरों ने बिना आहट किए घर से लाखों की कीमत के जवर व नकदी चोरी कर ली। मंगलवार सुबह घर का सामान बिखरा देखकर चारी के बारे में पता चला। जिसके बाद परिजनों के होश उड़ गए।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाएं है। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।