फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 मरीजों ने कोरोना सी जीती जंग, 16 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
37 मरीजों ने कोरोना सी जीती जंग, 16 नए मरीज मिले
विज्ञापन

हापुड़। जिले में कोरोना का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को 16 नए मरीज सामने आए, जबकि 37 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2656 पहुंच गई है। संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच को लैब भेजे गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को एंटीजन किट की जांच में 12, आरटीपीसीआर ाी जांच में तीन, ट्रूनॉट मशीन की जांच में एक मरीज संक्रमित मिला। कुल 16 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। इनमें रमपुरा पिलखुवा का एक, कन्हैयापुरा का एक, नई शिवपुरी का एक, संजय विहार हापुड़ का एक, गोपीपुरा का एक, पटेलनगर के दो, गांधीगंज हापुड़ के तीन, आवास विकास का एक, आलोक कॉलोनी के दो, गीता कॉलोनी का एक, निजामपुर का एक, निधावली का एक मरीज शामिल है।
विज्ञापन

इन मरीजों के साथ ही जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2656 पहुंच गई है। जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 2232 है, 382 का उपचार जारी है। जबकि 42 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डा.प्रवीण शर्मा ने बताया जिले में अब तक 135252 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हो चुकी है। सोमवार को संक्रमित मिले मरीजों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें