तालाब में डूबकर व्यक्ति की मौत
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लुखराड़ा में दो दिन पहले घर से लापता हुए 34 वर्षीय व्यक्ति का शव रविवार को गांव में ही स्थित तालाब में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार लुखराड़ा निवासी 34 वर्षीय चमन पुत्र देवदत्त दो दिन पहले वह घर से लापता हो गया। घर वालों ने उसकी काफी तलाश भी की, लेकिन वह मिल नहीं सका। रविवार को गांव के ही तालाब में ग्रामीणों को एक शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाया। जिसकी शिनाख्त चमन के रूप में हो गई।
थाना प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया मृतक बंद बुद्धि था और नशे का भी आदी था। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।