फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 25 नए मामले, 30 स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के 25 नए मामले मिले, 30 हुए स्वस्थ
विज्ञापन

हापुड़। जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को यहां 25 नए मामले सामने आए, जबकि 30 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2625 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को एंटीजन किट की जांच में 21, आरटीपीसीआर की जांच में एक, ट्रूनेट मशीन की जांच में तीन समेत कुल 25 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। इनमें रामनगर पिलखुवा के तीन, मोहननगर का एक, सर्वोदयनगर आवास विकास हापुड़ के सात, कनिया का एक, बराई मोहल्ला का एक, रामगंज का एक, उबारपुर के दो, ततारपुर का एक, इंद्रलोक कॉलोनी के चार, जवाहरगंज का एक, चंद्रलोक कॉलोनी का एक, जटान मोहल्ला पिलखुवा का एक, वैष्णो कॉलोनी का एक मरीज शामिल है।
विज्ञापन

संक्रमित मिले मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2625 पहुंच गई है। जबकि शनिवार को 30 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। अब स्वस्थ होने वालों की संख्या भी 2174 हो गई है। जबकि 411 का उपचार जारी है, 40 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कोट
डिप्टी सीएमओ डा. प्रवीण शर्मा ने बताया जिले में अब तक 131821 लोगों के स्वस्थ की जांच की जा चुकी है। शनिवार को संक्रमित मिले मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें