फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका कर्मी समेत कोरोना के 35 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका कर्मी समेत कोरोना के 35 नए मरीज मिले
विज्ञापन

हापुड़। जिले में बुधवार को पालिका कर्मी समेत कोरोना के 35 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें एंटीजन किट की जांच में 21, आरटीपीसीआर में 14 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया है। वहीं 16 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए।
जिले में कोरोना का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दिनों दिन मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी होती जा रही है। बुधवार को 35 नए मरीज सामने आए। इनमें धौलाना के इकलैड़ी का एक, बीएस रोड का एक, शिवपुरी के दो, नंगलाबार गंदू हापुड़ का एक, रेलवे रोड का एक, नगर पालिका परिषद हापुड़ का एक, मानक चौक सिंभावली का एक, हरौड़ा मोड़ का एक, हरौड़ा के दो, शिवगढ़ी का एक, इंद्रलोक हापुड़ का एक, ग्रीन पार्क हापुड़ का एक, पन्नापुरी का एक, रमपुरा पिलखुवा के दो, कृष्णगंज पिलखुवा का एक, साकेत पिलखुवा का एक, खेड़ा पिलखुवा का एक, न्यू आलोक कॉलोनी हापुड़ के दो, गिरधरपुर का एक, स्वर्ग आश्रम रोड का एक, शिवनगर के दो, एलआईसी कार्यालय के दो, लुखराड़ा का एक, दरियापुर के दो, हिम्मतपुर का एक, अशोकनगर पिलखुवा का एक, अठसैनी का एक, खिचरा का एक मरीज शामिल है।
विज्ञापन

जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2503 पहुंच गई है। इनमें से 2070 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 394 का उपचार जारी है, 39 मरीजों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डा.प्रवीण शर्मा ने बताया संक्रमित मिले मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। जिले में अब तक 126003 लोगों के स्वस्थ की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें