जिले में कोरोना से 36वीं मौत, पुलिस कर्मी समेत 22 नए मरीज मिले
हापुड़। जिले में कोरोना से एक और मौत ने हड़कंप मचा दिया है, अब यहां संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 पहुंच गई है। जबकि रविवार को एक पुलिस कर्मी समेत 22 नए मरीज सामने आए। हापुड़ मंडी में भी दो आढ़ती संक्रमित मिले हैं, लेकिन यहां न तो सैनिटाइजेशन का कार्य हुआ है और न ही नियमों का पालन कराया जा रहा है, इससे व्यापारियों में रोष है। संक्रमितों को आईसोलेशन वार्डों में भर्ती करा दिया गया है। बाबूगढ़ छावनी निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग की मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हो गई, उसमे कोरोना की पुष्टि की गई थी। इस मौत के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर अब 36 हो गया है।
इसके अलावा रविवार को 22 नए मरीज मिले, इनमें राधापुरी का एक, प्रेमपुरा का एक, रघुनाथपुर का एक, भटियाना का एक, जैनलोक का एक, अहाता आनंद स्वरूप हापुड़ का एक, मेरठ गेट पुलिस चौकी का एक, ढहाना हापुड़ का एक, रामराज पैलेस हापुड़ के 6, गढ़मुक्तेश्वर का एक, अशोकनगर पिलखुवा का एक, मोहल्ला गढ़ी का एक, सैना सिंभावली का एक, रझैड़ा सिंभावली का एक, बक्सर सिंभावली के दो, सिम्स अस्पताल का एक मरीज शामिल हैं।
इसके अलावा हापुड़ नवीन मंडी में भी दो आढ़ती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। लेकिन मंडी में सेनेटाइजेशन का कार्य नहीं होने से व्यापारियों में रोष है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2387 पहुंच गई है। इनमें 2001 स्वस्थ हो चुके हैं, 350 का उपचार जारी है और 36 की मौत हो चुकी है।
डिप्टी सीएमओ डा.प्रवीण शर्मा ने बताया जिले में अब तक 1,20444 लोगों की जांच की जा चुकी है। इनमें संक्रमित मिले मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है।