फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की फीस जमा न करने पर छात्रों को ऑनलाइन क्लास से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल की फीस जमा न करने पर छात्रों को ऑनलाइन क्लास से रोका
विज्ञापन

हापुड़। नगर के एक स्कूल द्वारा फीस जमा न करने पर छात्रों की ऑनलाइन क्लास रोकने का आरोप लगा मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
संगठन के पदाधिकारियों ने एसडीएम सत्यप्रकाश से की शिकायत में बताया प्रीत विहार स्थित एक स्कूल के प्रबंधन ने एडमिशन व तीन माह की एडवांस फीस देने के बावजूद आगे की फीस जमा ना करने पर छात्र छात्राओं को आनलाइन क्लास से रोक दिया। कोरोना महामारी में लोगों को घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है। स्कूल संचालक सरकार के दिशा निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष पंकज राणा ने एसडीएम से कहा कि वर्तमान सत्र में विद्यालय में कोई भी कार्य शिक्षा से संबंधित नही हो रहा है, साथ ही अन्य खर्चा जैसे बिजली पानी, बिल्डिंग मेंटेनेंस आदि विद्यालय द्वारा नहीं किया जा रहा है, तो निर्धारित फीस में कुछ छूट या केवल ट्यूशन फीस लेने का फैसला ले, परंतु विद्यालय द्वारा फीस को कंपोजिट फीस बताकर संपूर्ण फीस वसूलने व जमा ना करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी कई आदेश इस संबंध में जारी किए गए हैं कि कोरोना महामारी संकट के दौर में किसी भी विद्यालय द्वारा छात्रों के परिजनों से फीस जमा करने के लिए दबाव नही डाला जाए एवं फीस जमा ना होने की स्थिति में किसी भी छात्र को आनलाइन क्लास से वंचित न किया जाएं। लेकिन स्कूल संचालक अपनी मनमानी कर रहे हैं। उक्त स्कूल द्वारा जिन छात्रों ने फीस जमा नहीं की है, उन्हें आनलाइन क्लास लेने से रोक दिया गया है। ज्ञापन देनें वालों में बार अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, पीयूष सक्सेना, गजेन्द्र त्यागी, राजवीर सिंह, सूर्यकांत शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

एसडीएम सत्यप्रकाश ने कहा कि इस संबंध में स्कूल प्रबंधन से जवाब मांगा जा रहा है। छात्रों को ऑनलाइन क्लास से नहीं रोका जाना चाहिए। मामले में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें