फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वरक, बीज की दुकानों पर कृषि विभाग ने मारे छापे

विज्ञापन
उर्वरक की दुकान पर छापे मारती कृषि विभाग की टीम - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
उर्वरक, बीज की दुकानों पर कृषि विभाग ने मारे छापे
विज्ञापन

हापुड़। शासन के आदेश पर मंगलवार को जिले में उर्वरक, बीज की दुकानों पर कृषि विभाग व प्रशासन की संयुक्त टीमों ने छापे मारे। इससे घबराए दुकानदार अपनी दुकान बंद करके भागे गए। विभाग ने ऐेसे 11 दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। वहीं, सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं।
यूरिया की कालाबाजारी और बीजों में मिलावट की शिकायत पर शासन गंभीर है। मंगलवार को जिले में बड़े स्तर पर अभियान चलाकर उर्वरकों की दुकानों पर जांच की गई। इसमें धौलाना क्षेत्र में उप कृषि निदेशक वीबी सिंह व स्थानीय तहसीलदार की संयुक्त टीम ने 8 प्रतिष्ठानों पर छापे मारे, यहां से 5 उर्वरकों के नमूने भरे, जबकि दो दुकानदारों को चेतावनी जारी की।
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र में जिला कृषि रक्षा अधिकारी डा.दिव्या मौर्या व स्थानीय तहसील की टीमों ने छापे मारे। 15 प्रतिष्ठानों से उर्वरकों के सात, रसायन के तीन नमूने भरे, जबकि पांच दुकानदारों को चेतावनी जारी की। हापुड़ तहसील क्षेत्र में जिला कृषि अधिकारी शिवकुमार व स्थानीय तहसील की टीमों ने 12 प्रतिष्ठानों से उर्वरकों के सात सैंपल एकत्र कर लैब भेजे।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी शिवकुमार सिंह ने बताया मंगलवार को 33 प्रतिष्ठानों से उर्वरकों के कुल 24 और रसायन के तीन सैंपल लिए, जिन्हें जांचे के लिए लैब भेजा गया है। दुकान बंद कर भागने वाले 11 दुकानदारों को चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें