फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू 17 अगस्त को घेरेगी जिले के पुलिस थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू करेगी जिले के पुलिस थानों का घेराव
विज्ञापन

हापुड़। गन्ना भुगतान की समस्या के विरोध में भाकियू 17 अगस्त को जिलेभर के थानों का घेराव करेंगी। हाईकमान की ओर से यह घोषणा किए जाने के बाद से जिलास्तरीय अधिकारियों ने जनसंपर्क तेज कर, रणनीति बनानी शुरू कर दी गई है।
जिले के किसानों का शुगर मिलों पर करोड़ों रुपये बकाया चल रहा है। भाकियू किसानों को ब्याज समेत भुगतान कराने की मांग उठा रही है। जिला प्रशासन और गन्ना विभाग के अधिकारियों से शिकायत के बावजूद किसानों को भुगतान नहीं मिल रहा है। इसके विरोध में अब भाकियू हाईकमान ने समूचे प्रदेश में आंदोलन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री, कार्यकर्ता रामपाल सिंह व नितिन बाना ने बताया कि जिले का किसान शुगर मिलों की मनमर्जी से आर्थिक तंगी में डूबते जा रहे हैं। जिला प्रशासन भी किसानों को राहत नहीं दिला रहा। ऐसे में ब्याज तो दूर मूल भुगतान भी नहीं मिल पा रहा है। इसके विरोध में भाकियू 17 अगस्त को जिलेभर के पुलिस थानों का घेराव करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें