फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी के बीच शराब की दुकान खोलने का विरोध, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
आबादी के बीच शराब की दुकान खोलने का विरोध, हंगामा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नगर में मेरठ रोड पर आबादी के बीच शराब की दुकान खोलने के विरोध में व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। व्यापारियों ने दुकान बंद कराकर संचालक को वापस भेज दिया। वहीं आक्रोशित व्यापारियों ने दोनों दुकानों पर लगे बोर्ड भी पुतवा दिए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने व्यापारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
गढ़ नगर में मेरठ रोड पर बस स्टेंड के सामने 2020-21 के लिए शराब और बीयर की दुकान के लिए टेंडर हुआ है। जिसमें शराब की दुकान का टेंडर विजयपाल सिंह और बीयर की दुकान का टेंडर दिनेश कुमार सक्सेना के नाम हुआ है। शुक्रवार की शाम को दुकान खोले जाने पर आस-पड़ोस के दुकानदार समेत अन्य सामाजिक लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आबकारी विभाग पर आरोप लगाया कि रुपये लेकर मेन बाजार में शराब की दुकान के लिए टेंडर किए गए हैं। हंगामा कर रहे अंकुर त्यागी, सोनू गर्ग, भारत भूषण, मोमिन खां, पुनीत अग्रवाल आदि ने कहा कि रोजाना बस स्टेंड पर बसों के इंतजार में यात्री खड़े रहते हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा यह गढ़ चौपला का मेन बाजार भी माना जाता है। बाजार में खरीदारी करने के लिए भी प्रतिदिन हजारों महिला-पुरुष आते हैं। ऐसे में अति व्यस्ततम बाजार में शराब की दुकानें खोले जाने पर महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ेगी। इस दौरान व्यापारियों की शराब की दुकान संचालकों से तीखी नोकझोंक भी हुई। व्यापारियों ने हंगामा करते हुए दुकानें बंद करा दीं। इस दौरान आक्रोशित व्यापारियों ने दोनों दुकानों पर लगे बोर्ड भी पुतवा दिए। दुकानदारों ने कहा कि अगर यहां पर शराब की दुकान खुलती है तो आस-पड़ोस के व्यापारियों समेत अन्य परिवारों को परेशानी बनेगी। शराब के नशे में अपराध बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सूचना मिलने के बाद एसडीएम विजयवर्धन तोमर और सीओ पवन कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने व्यापारियों को समझाबुझाकर शांत कराया। अधिकारियों से भी व्यापारियों ने बीयर व शराब की दुकानों को कहीं और स्थानांतरित करने की मांग की है।
एसडीएम और सीओ ने बताया कि आबकारी निरीक्षक को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
वहीं आबकारी इंस्पेक्टर सीमा कुमार ने कहा कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें