फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में सड़कों से जिला मुख्यालय तक आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में राजनीतिक दलों का हल्ला बोल
विज्ञापन

हापुड़। पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस, भाकियू भानु, रालोद कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन व नारेबाजी की। सड़कों से शुरू हुआ विरोध कलक्ट्रेट तक पहुंच गया। नारेबाजी से वहां मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर आम जन की अनदेखी का आरोप लगाया। कलक्ट्रेट में पहुंचने के दौरान गेट खोलने को लेकर कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। समस्याओं के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया।
कांग्रेस के धरने में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव मेरठ-सहारनपुर मंडल प्रभारी वीरेंद्र सिंह गुड्डू ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है डीजल का रेट पेट्रोल से ज्यादा हो गया है! प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी ने कहा कि खाद-बीज के रेट बढ़ने से किसान पहले ही परेशान था अब डीजल के बढे़ हुए रेटों ने किसान की कमर तोड़कर रख दी है!
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मिथुन सुबह त्यागी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत लगातार घट रही है लेकिन सरकार टैक्स पर टैक्स लगाकर तेल की क़ीमत में बेतहाशा बढ़ोतरी कर रही है। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि यह सरकार आम जन के हितों में कतई कार्य नहीं कर रही है। इसलिए सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
धरना प्रदर्शन करने वालों रघुवीर सिंह, शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, सत्यनारायण अग्रवाल, अरविंद त्यागी, मुकेश कौशिक, डॉ.शोएब, मनोज कौशिक, खालिद खान, एजाज अहमद, डॉ.ललित शर्मा, आकाश त्यागी, मुस्तकीम अल्वी, कार्तिक शर्मा, रामपाल जाटव, विकास त्यागी, मयंक त्यागी, वरुण चौधरी, अंकित शर्मा, गौरव गर्ग, विकास, अमित सैनी आदि मौजूद रहे।
-----------
उधर, भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने पंचायत के बाद जिला मुख्यालय पर पहुंचकर पेट्रोल डीजल और गन्ना भुगतान की समस्या पर धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एएसडीएम को सौंपा।
भाकियू के नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह भाटी व कार्यकर्ता राधेलाल त्यागी ने कहा कि जिले के कई गांवों से होकर हाईटेंशन लाइन निकालने का कार्य जारी है। ऐसे में फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। लेकिन इसका कोई मुआवजा किसानों को नहीं दिया जा रहा है।
कार्यकर्ता राजेंद्र गुर्जर व रवि भाटी ने कहा कि डीजल और पेट्रोल के दामों में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टिड्डी दल का प्रकोप आस पास के जिलों में हो रहा है। हापुड़ में यदि यह कीट आया तो किसानों को काफी नुकसान होगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में सागर सिंह, अरूण त्यागी, संजीव त्यागी, सुधाकर त्यागी, दिनेश त्यागी, सुधीर त्यागी, अरमेश त्यागी, महेंद्र त्यागी, अलका त्यागी, विनोद त्यागी, राहुल, संदीप भाटी, रिहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में सौंपा। रालोद के जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह तेवतिया ने कहा कि पेट्रोल, डीजल की कीमतें बढ़ने से महंगाई भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही है। किसानों की आर्थिक हालत बदतर हो गई है। सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी लगाकर जनता की जेब को ढीला किया जा रहा है।
इस मौक्े पर मनोज तेवतिया, विजय सिंह, संतपाल शर्मा, ओमपाल सिरोही, शिवकुमार, साबिर सैफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें