फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में झमाझम बारिश से 10 डिग्री गिरा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
झमाझम बारिश से 10 डिग्री गिरा तापमान, मिली राहत
विज्ञापन

हापुड़। शनिवार रात झमाझम बारिश ने तापमान में 10 डिग्री की गिरावट दर्ज करायी। दिनभर आसमान में उमड़ते बादलों ने मौसम को सुहावना बना दिया। यह मौसम आम की बागवानी व अन्य फसलों के लिए बेहद उपयुक्त है। धान की तैयारी में जुटे किसानों के चेहरे भी खुशी से खिले हैं।
विज्ञापन

बीते कई दिन से तेज धूप ने धरती का तापमान बढ़ा दिया था। जिले में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक दर्ज किया गया। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार रात में झमाझम बारिश ने बढ़ती तपिश से राहत दिलायी। रविवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। इससे जिले के तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक बना रहा। ऐसे में गर्मी का प्रकोप घटने से लोगों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन

वहीं, बारिश से आम की बागवानी, गन्ना की फसल को काफी लाभ मिला है। धान की तैयारी में जुटे किसानों के लिए भी यह मौसम उपयुक्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें