फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिड्डी दल के जिले के निकट आने की संभावना-सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
टिड्डी दल के जिले के करीब आने की संभावना : सीडीओ
विज्ञापन

हापुड़। मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह ने बताया कि टिड्डी के एक दल की शामली, बागपत, गौतमबुद्धनगर आने की संभावना है। जिस कारण हापुड़ को अलर्ट पर रखा गया है। कृषि, गन्ना व अन्य विभागों के अधिकारी कीटनाशक रसायन, कृषि रक्षा उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित कर लें, ताकि भविष्य में परेशानी न हो।
विज्ञापन

सीडीओ रविवार को विकास भवन सभागार में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समस्त एसडीएम लेखपालों के माध्यम से किसानों को जागरूक कराएं। पंचायत राज अधिकारी और विकास खंड अधिकारियों को इस कार्य को सफल बनाने के लिए ग्राम प्रधान/ग्राम पंचायत सचिवों से सहयोग लेने के निर्देश दिए। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डा. दिव्या मौर्या ने बताया कि जिले में टिड्डी दल से बचाव के तमाम उपाय किए गए हैं। किसानों को भी जागरूक किया जा रहा है। किसान प्रावैधिक सहायकों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में जाकर किसानों को टिड्डी दल से बचाव की जानकारी दी जाए। इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में कृषि, उद्यान विभाग, गन्ना विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, सहकारिता, चीनी मिल समेत अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें