फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम पंजीकरण के लिए काटी सौ -सौ रुपये की रसीदें

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रम पंजीकरण के लिए रुपये लेकर काटी रसीदें, एसडीएम से शिकायत
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना वायरस से जारी लड़ाई और लॉक डाउन के बीच जहां सरकारें मजदूरों को राहत पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। वहीं नगर पंचायत बाबूगढ़ में नए पंजीकरण के लिए सौ-सौ रुपये की रसीद काटने का आरोप है। लोगों ने मामले की शिकायत की है। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
प्रदेश सरकार ने लॉक डाउन के दौरान मजदूरों को राहत पहुंचाने के लिए उनके खाते में एक एक हजार रुपये की धनराशि मुहैया करने के आदेश दिए थे। इसके लिए श्रम विभाग व सभी नगर पालिकाओं से पंजीकृत व गैर पंजीकृत मजदूरों की सूची मांगी गयी थी। सरकार के इन आदेशों के बाद नगर पालिकाओं और नगर पंचायत कार्यालयों में पंजीकरण की होड़ मची है। आरोप है कि नगर पंचायत बाबूगढ़ द्वारा पंजीकरण के नाम पर बाकायदा सौ सौ रुपये की रसीद काटी जा रही है। जबकि ऐसा कोई आदेश नहीं है। इतना ही नहीं लोग चेहरे देखकर अपनों के पंजीकरण का आरोप भी लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबूगढ़ नगर पंचायत ईओ अमिता चौधरी ने बताया कि फरवरी माह में ही कमेटी का गठन किया गया था। पंजीकरण शुल्क श्रमिकों के हित के लिए ही लिया जा रहा है। जिससे इन्हें आगामी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। अभी तक बाबूगढ़ नगर पंचायत में श्रमिकों के पंजीकरण के लिए कोई शुरूआत नहीं की गई थी।
इस मामले में एसडीएम सत्यप्रकाश का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें