फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलखुवा में आत्महत्या करने वाले में नहीं हुई कोरोना की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा में आत्महत्या करने वाले युवक में नहीं हुई कोरोना की पुष्टि
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला मोहन नगर में शनिवार रात युवक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। मृतक की लखनऊ से आयी रिपोर्ट के बाद यह जानकारी मिली। मरने से पहले युवक द्वारा कोरोना की आशंका जाहिर करते हुए छोड़े गए सुसाइड नोट से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति थी।
गौरतलब है कि मूल रूप से बागपत निवासी सुशील कुमार (30), चंडी मंदिर के पास मोहल्ला मोहन नगर में रहता था और यही हेयर सैलून चलाता था। लगातार बुखार के चलते सुशील को कोरोना हो जाने का शक हो गया था। खुद को कोरोना वायरस होने की संभावना जताते हुए उसने परिजनों से भी दूरी बना रखी थी। पत्नी एवं अपने दो बच्चों से अलग कमरे में सोया करता था।
विज्ञापन

शनिवार रात को उसने किसी धारदार वस्तु से गले व हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने खुद को कोरोना वायरस से पीड़ित बताते हुए आत्महत्या करने की बात लिखी थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। हालांकि अधिकारियों ने साफ किया था कि जांच में मृतक में शुरुआती कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

मृतक ने पूर्व में कोरोना का कोई टेस्ट नहीं कराया था। ना ही मृतक की कोई ट्रेवल हिस्ट्री पाई गई है। किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के भी कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। हालांकि शव का पोस्टमार्टम कराते हुए सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए थे। मंगलवार देर रात प्राप्त प्राप्त हुई मृतक की रिपोर्ट में कोरोना नेगेटिव पाया गया है। जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें