फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन को 31 मार्च तक किया गया पैक

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन 31 मार्च तक किया गया पैक
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते हापुड़ के रेलवे स्टेशन को पूरी तरह से पैक कर दिया गया है। स्टेशन परिसर के पूछताछ केंद्र से लेकर टिकट बुकिंग काउंटरों पर सील लगा दी गई है।
कोरोना को लेकर रेलवे प्रशासन भी सतर्कता बरत रहा है। एक्सप्रेस से लेेकर पैसेेंजर ट्रेनों के संचालन पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। मंगलवार को रेलवे स्टेशन परिसर को पूरी तरह से पैक कर दिया गया। जिससे रेलवे स्टेशन परिसर में कोई भी यात्री प्रवेश नहीं कर पाए।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के पैक होने से केवल रेलवे कर्मचारी, आरपीएफ, जीआरपी कर्मचारियों की मौजूदगी ही दिखाई देगी। रेलवे प्रशासन ने ऐसा कदम कोरोना वायरस से मजबूत लड़ाई लड़ने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक कार्यवाहक अजब सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन को 31 मार्च के लिए पैक कर दिया गया है। फिलहाल यह कदम कोरोना वायरस को लेकर उठाया गया है। फिलहाल अग्रिम आदेश आने पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें