फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रहा मौसम, थोड़ी सी लापरवाही पड़ न जाए भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलते मौसम में थोड़ी सी लापरवाही न पड़ जाए भारी
विज्ञापन

हापुड़। आसमान में छाए बादल व बरसात से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। ऐसे में कोरोना वायरस तेजी से सक्रिय हो सकता है। क्योंकि कोरोना का वायरस 26 डिग्री से कम तापमान में अधिक सक्रिय रहता है।
चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस अब दुनिया भर के अनेक देशों में फैल चुका है। यह वायरस 26 डिग्री से कम तापमान में तेजी से सक्रिय होता है। इन दिनों बरसात का मौसम चल रहा है। झमाझम बारिश ने तापमान को 21 डिग्री तक पहुंचता दिया है, जबकि न्यूनतम 12 डिग्री तक बना हुआ है।
विज्ञापन

ऐसे में वायरस के पनपने की आशंका अधिक हो गई है। इस तापमान में स्वाइन फ्लू का वायरस भी सक्रिय रहता है। ऐसे में चिकित्सक लोगों को सावधान रहने की हिदायत दे रहे हैं। क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही ही जान पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

इन दिनों वायरल बुखार, खांसी, नजला के मरीजों की तादात तेजी से बढ़ रही है। अस्पतालों की ओपीडी इन्हीं रोगों के मरीजों से फुल हैं। लोग कोरोना को लेकर ज्यादा परेशान न हों, क्योंकि खांसी और बुखार अन्य वजह से भी हो जाते हैं, यह जरूरी नहीं है कि वह कोरोना ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें