फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में सेनेटाइजर,थ्री लेयर मास्कों का स्टॉक खत्म, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में खत्म हुआ सेनेटाइजर,थ्री लेयर मास्क का स्टॉक
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना वायरस के शोर के बीच बृहस्पतिवार को अचानक स्वास्थ्य विभाग में सेनेटाइजर, थ्री लेयर मास्कों का स्टॉक खत्म हो गया। बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे मरीज इनकी डिमांड करते रहे, लेकिन उन्हें साधारण मास्कों से ही संतोष करना पड़ा। आनन फानन में सीएमओ ने उच्चाधिकारियों को डिमांड भेजी है।
कोरोना वायरस का असर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में फैल गया है। आलम यह है कि हर कोई व्यक्ति इस रोग को लेकर भय में है। हापुड़ जिले में फिलहाल इस तरह का कोई संदिग्ध मरीज नहीं मिल सका है। फिर भी थोड़ी सी शारीरिक समस्या होने पर वह चिकित्सकों से परामर्श ले रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना का वायरस मुंह, नाक के जरिए शरीर में प्रवेश करता है। इसके चलते लोग मास्क को अधिक वरियता दे रहे हैं। सरकारी एडवाइजरी में लोगों से अपील की गई है कि वह समय समय पर सेनेटाइजर से हाथ धोते रहें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी पर्याप्त स्टॉक होने का दावा कर रहे थे।
लेकिन जबरदस्त डिमांड के चलते स्वास्थ्य विभाग के स्टॉक में सेनेटाइजर, थ्री लेयर मास्क समाप्त हो गए हैं। आलम यह है कि बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में मरीज अस्पतालों में पहुंचकर, इन बचाव के संशाधनों की डिमांड कर रहे हैं। लेकिन अस्पतालों में भी स्टॉक खत्म है। ऐसे में लोगों को सिर्फ साधारण मास्कों का ही सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आनन फानन में सीएमओ ने उच्चाधिकारियों से सेनेटाइजर, थ्री लेयर मास्कों की डिमांड की है। देर रात तक स्टॉक मिलने की बात कही जा रही है। बाजारों में भी लोग सर्जिकल की दुकानों से मास्क आदि की जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा.रेखा शर्मा का कहना है कि तमाम संशाधन उपलब्ध हैं। सेनेटाइजर आदि की डिमांड भेज दी गई है। लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें