फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारीण्ण्

विज्ञापन
विज्ञापन
होली के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग सतर्क, कई दुकानें से लिए नमूने
विज्ञापन

हापुड़। होली व अन्य त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर में कई दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने कई दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। जिसके चलते बाजार में हड़कंप की स्थिति रही। टीम ने नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा है।
मंगलवार दोपहर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम छोटी मंडी पहुंची। यहां टीम द्वारा मैसर्स लक्ष्मी नारायण के प्रतिष्ठान पर प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए सरसों के तेल का नमूना संग्रहित किया गया। इसके बाद टीम द्वारा मैसर्स चेतन प्रकाश के प्रतिष्ठान से बुरा का नमूना लिया गया। इसके बाद टीम पुराना बाजार पहुंची। टीम ने यहां अनवर के प्रतिष्ठान से मैदा का नमूना लिया। इसके बाद कबाड़ी बाजार से राज पापड़ एवं नमकीन भंडार के प्रतिष्ठान से पापड़ का नमूना लिया गया। इसके बाद चंडी मंदिर रोड से सक्सेना प्रोविजन स्टोर के प्रतिष्ठान से मसालों का नमूना किया गया। टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान बाजार में हड़कंप की स्थिति रही और व्यापारी टीम की जानकारी करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि होली पर मिलावटी मिठाईयों व नमकीन की बिक्री की रोकथाम के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। मिलावट खोर मोटे मुनाफे के चक्कर में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने से भी बाज नहीं आते हैं। डीएम के आदेश पर जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। दुकानों से लिए पांचों नमूनों को जांच के लिए राजकीय लैब भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें