फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशू जाट की गिरफ्तारी को पुलिस ने कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
आशू जाट की गिरफ्तारी को पुुलिस ने कसा शिकंजा
विज्ञापन

हापुड़। पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके एक लाख के इनामी आशू जाट को दबोचने के लिए पुलिस ने शिकंजा कड़ा कर दिया है। उसके बारे में हाल ही में पुलिस को अहम जानकारी मिली है।
विज्ञापन

हाल ही में हापुड़ पुलिस ने गौरव चंदेल के हत्यारे उमेश को गिरफ्तार कर हाईप्रोफाइल मामले का खुलासा किया था। इसमें पुलिस ने मिर्ची गैंग के सरगना और कुख्यात आशू जाट की पत्नी को भी साजिशकर्ता के रूप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ में आशू जाट के संबंध में कई अहम जानकारियां जुटाई हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण जानकारी यह है आशू पहली बार पुलिस का दबाव मान रहा है और आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। ऐसे में अंडरग्राउंड रहने में भी उसे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गैंग फिलहाल बिखरा हुआ है। पुलिस के चौतरफा बढ़ते दबाव के चलते वह किसी वारदात को भी अंजाम नहीं दे पा रहा है, लेकिन वर्तमान जरूरतों को देखते हुए वह कोई मोटा हाथ मारने की फिराक में है, ताकि आर्थिक स्थिति को बेहतर किया जा सके। लेकिन पुलिस उसकी इसी कोशिश को अपने लिए बेहतर मौका मानकर चल रही है। पुलिस ने उसे दबोचने के लिए बेहतर प्लान किया है। उसके करीबियों पर भी पुलिस कड़ी नजर बनाए हुए है। पुलिस की सर्विलांस टीमें उसकी टोह लेने में जुटी हैं। ऐसे में उम्मीद है जल्द वह पुलिस के हत्थे चढ़ जाए। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र का कहना है कि पुलिस आशू जाट की गिरफ्तारी के लिए काफी प्रयास कर रही है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें