फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीडीए ने घटाई समाजवादी आवासीय योजना के तहत बने भवनों की कीमत

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीडीए ने घटाई समाजवादी आवास के भवनों की कीमत
विज्ञापन

हापुड़। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में समाजवादी आवासीय योजना के तहत बने आवासीय भवनों की सुस्त बिक्री को देखते हुए इसके दाम कम करने का निर्णय लिया गया है। अधिकतम कीमत के भवनों की कीमत करीब पौने चार लाख तक कम कर दी गयी है। इसके अलावा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए प्राधिकरण द्वारा सुझाये गए कॉम्प्रीहेंसिव मोबिलिटी प्लान को फिलहाल होल्ड किया गया है। इस प्लान से पहले शहर में चौराहों पर नगर पालिका के साथ सामंजस्य बनाकर लाइटें आदि लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में कुल 12 प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की 59वीं बोर्ड बैठक मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। इसमें 2015 में तत्कालीन प्रदेश सरकार की समाजवादी आवासीय योजना के तहत आनंद बिहार में बनाए गए पांच मंजिला फ्लैट्स पर प्रस्ताव लाया गया। योजना के तहत 396 फ्लैट्स बनकर 2018 में पूरे हो गए थे। लेकिन करीब डेढ़ वर्ष में इनमें से केवल 10 फ्लैट्स की ही बिक्री हो पाई थी। अन्य फ्लैट्स नहीं बिकने के कारण प्राधिकरण ने इनकी कीमत घटाने का फैसला किया। इस प्रस्ताव को मंडलायुक्त ने मौके पर ही पास कर दिया। इसके तहत एमआईजी फ्लैट्स के फर्स्ट फेज की कीमत 27.25 लाख थी। जिसको 3.41 लाख रुपये घटाकर 23.84 लाख कर दिया गया है। जबकि सेकेंड फेज में 25 लाख के फ्लैट्स की कीमत 3.20 लाख कम कर 21.80 लाख कर दी गयी है। जबकि 17.25 लाख के फ्लैट्स के लिए अब 15.11 लाख रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

शहर को जाम मुक्त करने के लिए प्राधिकरण द्वारा लाए गए कॉम्प्रीहेंसिव मोबिलिटी प्लान के प्रस्ताव को फिलहाल मंडलायुक्त द्वारा होल्ड कर दिया गया। मंडलायुक्त का तर्क था कि इस प्लान पर करीब एक करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। इस वर्ष शहर के चारों ओर बन रहे सभी बाईपास हाईवे बनकर तैयार हो जाएंगे। ऐसे में शहर में जाम की स्थिति काफी हद तक दूर हो जाएगी। इससे पहले नगर पालिका से सामंजस्य बनाकर चौराहों पर रेड लाइट आदि लगाकर यातायात को व्यवस्थित किया जाए।
वहीं इसके अलावा आनंद बिहार आवासीय योजना क एएच पॉकेट में सबके लिए आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 200 ईब्लूएस व 189 एलआईजी भवनों पर सिलिंग कॉस्ट के अतिरिक्त अधिकभार की प्रतिपूर्ति आनंद बिहार आवासीय योजना में सम्मलित 132केवीए सबस्टेशन के निर्माण की लागत 3200 किए जाने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिली है। इसके अलावा दिव्यांगों के लिए उज्जैन की मॉडल की तर्ज पर एल ब्लाक पार्क को विकसित करने का प्रस्ताव मंडलायुक्त के समक्ष रखा गया। वहीं आनंद विहार आवासीय योजना में ब्लाक जे में निर्मित पांच स्टाफ क्वाटर जे -3 से जे- 7 को नीलामी के माध्यम से विक्रय किए जाने का भी प्रस्ताव रखा गया। कुल मिलाकर उनके समक्ष 12 प्रस्ताव रखे गए। इन प्रस्ताव पर मंडलायुक्त द्वारा हस्ताक्षर करने के बाद पास माना जाएगा।
बैठक में डीएम अदिति सिंह, वीसी डा. वीके सिंह, सचिव एवं वित्त नियंत्रक लक्ष्मी मिश्रा, प्रभारी मुख्य अभियंता निरंकार सिंह तोमर, ओएसडी दिनेश कुमार, अधिशासी अभियंता भूपेन्द्र कुमार, सहायक नगर नियोजक प्रोभात कुमार, एसडीएम सत्यप्रकाश, दीप शिखर गुप्ता व संजय शर्मा आदि शामिल रहे।
इन प्रस्तावों पर भी हुई चर्चा--
प्राधिकरण की 59वीं बोर्ड बैठक में कुल 12 प्रस्ताव रखे गए। इनमें प्राधिकरण की टेक्सटाइल सेंटर योजना, व्यवसायिक वाहन खरीदने, हापुड़ में स्टोरेज पंप की स्थापना की अनापत्ति प्रमाण पत्र देने, सेवानिवृत लिपिक को छह माह की अतिरिक्त नियुक्ति, टेक्सटाइल योजना पिलखुवा की लीज खत्म होने के संबंध व हापुड़ महायोजना 2005 के तहत एनएच-9 पर कंपाउडिंग मानचित्र के संबंध आदि प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवा की आरक्षित जमीन को न्यायालय को देने का विरोध --
अच्छेजा गांव के किसानों ने बोर्ड बैठक संपन्न होने के बाद मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर एचपीडीए की जमीन जो कि स्वास्थ्य सेवा के लिए आरक्षित की गई थी, उसे न्यायालय को देने के प्रस्ताव का विरोध किया। उन्होंने इस प्रस्ताव को रद्द कराने की मांग की है। इसके अलावा किसानों ने गांव अच्छेजा में हापुड़ बाईपास की छह लेन होने पर बाईपास के दोनों तरफ रास्ते की भी मांग की। मंडलायुक्त ने किसानों को मामले में विचार करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अमरीष त्यागी, मंगू सिंह, प्रवीन चावला, ऋषिपाल चावला, दिनेश त्यागी, महेन्द्र त्यागी, विनोद त्यागी, राकेश, ओमकार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें