फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ सहित छह जिलों के उपभोक्ता आपस में किसी भी सरकारी दुकान से ले सकेंगे राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुरू हुई राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी सेवा
विज्ञापन

हापुड़। सरकार ने हापुड़ सहित प्रदेश के छह जिलों में अंतर्जनपदीय राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी योजना की पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरूआत कर दी है। इस योजना के तहत अब इन छह जिलों के उपभोक्ता इन जिलों में किसी भी सरकारी राशन की दुकान से राशन ले सकेंगे। राशन लेने के लिए राशन कार्ड का आधार से लिंक होना अनिवार्य होगा।
राशन लेने में अब उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। शासन द्वारा पायलट प्राजेक्ट के रूप में अंतर्जनपदीय राशनकार्ड पोर्टेबिलिटी योजना को छह जिलों हापुड़, कानपुर नगर, लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी और गौतमबुद्धनगर में लागू कर दिया है। योजना के तहत फिलहाल इन जिलों के उपभोक्ता अब इन छह जिलों में किसी भी उचित दर की दुकान से राशन प्राप्त कर सकेंगे। जबकि उपभोक्ता अपने जिले में भी किसी भी दुकान से राशन प्राप्त कर सकेंगे। केरोसिन को इस योजना में लागू नहीं किया गया है। केरोसिन उपभोक्ता को अपनी मूल उचित दर की दुकान से ही मिलेगा।
विज्ञापन

हापुड़ जिले में उचित दर की शहरी क्षेत्र में 80 दुकानें जबकि देहात क्षेत्र में 321 दुकानें हैं। जबकि जिले में 8,805 अन्त्योदय व 2,14094 पात्र गृहस्थी कार्ड धारक हैं। ये कार्ड धारक अपने जिले की किसी भी दुकान से राशन प्राप्त करने के साथ प्रदेश के उपरोक्त छह जिलों में कहीं से भी राशन प्राप्त कर सकेंगे। इस संबंध में खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त मनीष चौहान ने इन जिलों के पूर्ति अधिकारियों को पत्र जारी कर योजना को लागू करने के लिए निर्देश कर दिया है।
विज्ञापन

जारी पत्र के अनुसार उचित दर विक्रेताओं को इस संबंध में ट्रेनिंग देने व प्रचार प्रसार करने के लिए निर्देशित किया गया है। योजना का लाभ लेने के लिए परिवार के एक सदस्य का राशन कार्ड आधार से लिंक होना जरूरी होगा। इसके अलावा ऐसी उचित दर की दुकानें जो नो नेटवर्क जोन में आती हैं, उनसे संबंध कार्ड धारकों के लिए यह योजना लागू नहीं होगी।
जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि योजना के जिले में सफल क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें