फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन बाद खिली धूप,पार्कों में बच्चों ने जमकर की मस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिन बाद खिली धूप, बच्चों ने जमकर की मस्ती
विज्ञापन

हापुड़। शहर में रविवार को सात दिन बाद खिली धूप ने दोपहर के समय लोगों को कुछ राहत दिलाई। पार्कों में बच्चों ने जमकर मौज-मस्ती की, बुजुर्गों ने भी घरों में धूप का लुत्फ उठाया, लेकिन सर्दी का सितम अभी जारी है। जिले में न्यूनतम तापमान अभी भी तीन डिग्री बना हुआ है। घर के अंदर भी लोगों की कंपकंपी छूट रही है। आने वाले दिनों में सर्दी का प्रकोप ओर अधिक बढ़ेगा, आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश भी हो सकती है।
दिसंबर महीने की सर्दी ने इस बार कई वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बीते एक दशक में पहली बार हापुड़ जिले में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक पहुंचा है। बीते एक सप्ताह से सूर्यदेव के दर्शन न देने के कारण भयंकर सर्दी का प्रकोप जारी था। रविवार को भी आसमान में हल्की धुंध छाए रहने के कारण सर्दी का सितम जारी रहा, लेकिन दोपहर करीब 12 बजे धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिली। वहीं मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में सर्दी का प्रकोप और अधिक बढ़ सकता है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश भी हो सकती है। सुबह, शाम की सर्दी ने तो लोगों का हाल बेहाल कर दिया है।
विज्ञापन

ह्दय रोगियों के लिए खतरनाक है यह मौसम
- कंपकंपाती सर्दी ह्दय रोगियों के लिए बेहद खतरनाक मौसम है। इस मौसम में ह्दय के रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। ऐसे में लोग सावधानी बरतें, ठंड के समय घर से बाहर कतई न निकलें।
विज्ञापन

बच्चों पर पड़ रहा बुरा प्रभाव
- दिसंबर की सर्दी बच्चों के लिए अभिशाप साबित हो रही है। बच्चों में निमोनिया, कोल्ड डायरिया का प्रकोप सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। अभिभावक बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहें। थोड़ी सी लापरवाही ही बच्चों की जान पर खतरा बन सकती है।
सर्दी में इन बातों का रखें ध्यान
*सुबह के समय फिलहाल घूमने से परहेज करें।
*गर्म कपड़े पहन कर रखें।
*ठंडी चीजे न खाएं, गर्म पानी का सेवन करें।
*सोते समय हीटर आदि बंद कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें