फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर खड़ी गाड़ी का फास्टैग से कटा पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
घर पर खड़ी गाड़ी का फास्टैग से कट गया पैसा
विज्ञापन

हापुड़। टोल टैक्स पर गाड़ियों में लगाए जा रहे फास्टैग लोगों की कसौटी पर खरे नहीं उतर रहे हैं। घर पर खड़ी गाड़ी पर भी फास्टैग से पैसे कटने के मामले ने इस नई तकनीक की खामियां भी उजागर कर दी है। फास्टैग एक्टीवेट न होने की शिकायतें तो पहले से ही आ रही थीं। शुक्रवार को भगवती गंज निवासी एक व्यक्ति ने दावा किया कि उनके घर खड़ी गाड़ी का फास्टैग से 35 रुपये कट जाने का दावा किया है। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उन्हें इसकी जानकारी हो सकी। शहर के कुछ अन्य लोग भी इस तरह की शिकायत कर रहे हैं, हालांकि सुनवाई नहीं हो पा रही है।
भगवतीगंज निवासी दिनेश त्यागी ने बताया कि उन्होंने 28 नवंबर को गाड़ी पर फास्टैग लगवाया था। शुक्रवार को उनकी गाड़ी घर पर ही खड़ी थी। इसी दौरान उनके मोबाइल पर 35 रुपये कटने का मैसेज आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश त्यागी ने बताया कि फास्टैग में 150 रुपये का बैलेंस थे। शुक्रवार को वह टोल टैक्स की ओर ही नहीं गए थे। ऐसे में उनकी गाड़ी का टोल कैसे काट दिया गया। इसके अलावा कई अन्य लोगों ने भी इस तरह की शिकायत होने की बात कही है। एक अधिवक्ता का यह भी कहना है कि उन्होंने इस संबंध में टोल प्रबंधन से शिकायत भी की थी। लेकिन कोई पैसा वापस नहीं मिला और न ही कार्रवाई हो सकी। कुल मिलाकर फास्टैग लगाने के बाद घर पर खड़ी गाड़ियों से टोल कटने से लोगों में रोष व्याप्त हो रहा है। वहीं टोल मैनेजर शेषनाथ सिंह ने बताया कि इस तरह का मामला गंभीर है। इसकी जांच कराई जाएगी, इस तरह फास्टैग से पैसे नहीं कट सकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें