फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से नासूर बना शहर,वाहनों के हॉर्न से बन रहा सिर दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर भीषण जाम में फंसे रहे लोग, बच्चे हुए बेहाल
विज्ञापन

हापुड़। शहर की सड़कों पर शुक्रवार को भीषण जाम रहा। सुबह से ही जाम में फंसकर लोग बेहाल हो गए। इसमें महिलाओं व बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हुई। सबसे बुरा हाल मेरठ, बुलंदशहर, गढ़ और दिल्ली रोड का रहा। यहां जाम में लोग घंटो फंसे रहे। जाम खुलवाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। सुबह से देर शाम तक शहर की सड़कों पर जाम लगा रहा।
हापुड़ का जाम से पुराना नाता रहा है, पहले मेरठ रोड रेलवे फाटक पर जाम की विकट समस्या बनती थी। वहां फ्लाई ओवर बनने के बाद कुछ राहत मिली, लेकिन अब शहर के अंदर जाम की समस्या विकराल रूप ले रही है। आलम यह है कि रोजाना दिन निकलते ही सड़कें जाम से चौक हो जाती है, देर शाम तक जाम लगने का सिलसिला चलता रहता है। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से ही मेरठ रोड, बुलंदशहर रोड, गढ़ और दिल्ली रोड पर वाहनों की लंबी लंबी कतारे नजर आने लगी। मेरठ तिराहा और तहसील चौराहे पर जाम से निकलने की जद्दोजहद में वाहन चालक जूझते रहे। बता दें कि शहर में दुकानों के बाहर किए अतिक्रमण और बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के कारण भी सड़कें संकरी हो रही हैं। जिसके चलते जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। जाम खुलवाने में अब पुलिस भी फेल नजर आ रही है।
विज्ञापन

हॉर्न से बढ़ रहा सिर दर्द
- शहर में रोजाना लगने वाला जाम अब लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ने लगा है। जाम में फंसे वाहन चालक हॉर्न बजाते हैं। इसके चलते लोगों के सिर दर्द और चिड़चिड़ेपन की समस्या हो रही है। डॉक्टर लोगों को जाम से बचने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन के प्लान धरातल पर फेल
- जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन आए दिन कोई न कोई प्लान तैयार करता है। लेकिन सारे इंतजार धरातल पर फेल नजर आ रहे हैं। जाम की समस्या कम होने की जगह बढ़ती जा रही है। लोग सुबह से शाम तक जाम से जूझ रहे हैं।
इन वजहों से लग रहा जाम
- दुकानदारों द्वारा किया जा रहा अतिक्रमण
- लोगों का सड़क पर ही गाड़ी पार्क करना
- संकरी सड़कों पर अस्थाई दुकानदारों द्वारा ठेले व खोमचे लगाना
- ट्रैफिक को संभालने के लिए किसी ट्रैफिक पुलिसकर्मी का चौराहों पर न होना
- अतिक्रमण न हटवाया जाना
- संकरे रास्तों को वन-वे न किया जाना
- जाम से निपटने के लिए कोई ठोस प्लान न होना
जाम से बढ़ रही ये समस्याएं
- सिरदर्द
- थकान
- चिड़चिड़ापन
- किसी काम में मन न लगना
- हाई ब्लड प्रेशर
- गुस्सा बढ़ना
- माईग्रेन
- रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम होना आदि
जाम से राहत दिलाने का किया जा रहा प्रयास
- यातायात प्रभारी अजयवीर सिंह ने बताया कि वाहनों का दबाव बढ़ने से यह समस्या बनी थी। जाम से राहत दिलाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें