सेना भर्ती की तैयारियां पूरी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
हापुड़। बाबूगढ़ कैंट में 15 अक्तूबर से शुरू होने वाली सेना भर्ती रैली के लिए पुलिस ने सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बड़ी संख्या में पुलिस, पीएसी के जवान भर्ती स्थल के बाहर तैनात रहेंगे। हापुड़ के युवाओं को 21 अक्तूबर को भर्ती में शामिल होने का मौका मिलेगा।
बाबूगढ़ में 15 से 23 अक्तूबर तक रैली भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जनपद गौतमबुद्धनगर की दादरी, गौतमबुद्ध नगर और जेवर तहसील, गाजियाबाद की मोदीनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर जिले की बुलंदशहर, खुर्जा, डिबाई, शिकारपुर, सिकंद्राबाद, स्याना, अनूपशहर अमरोहा जिले की धनौरा, अमरोहा, हसनपुर व रामपुर जिले की स्वार, टांडा, बिलासपुर, रामपुर, साहाबाद व मिलक के अभ्यर्थियों को भाग लेने का मौका मिलेगा।
रैली में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। हापुड़ और बाबूगढ़ में महत्वपूर्ण स्थानों पर भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। ईबीएस के मुख्य गेट तक तीन पंक्तियों की बैरिकेडिंग कराई जा चुकी है।
अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि रैली को लेकर पुलिस ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। मुख्य गेट और महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया है कि ड्यूटी को अगर कहीं कोई विवाद की सूचना आती है तो तुरंत सूचना दी जाए।
----
*इन स्थानों पर रुकेंगे भर्ती में आने वाले अभ्यार्थी
-जिले के होटल धर्मशालाओं को अभ्यर्थियों के रुकने के लिए निर्देशित किया गया है। होटलों पर रेट लिस्ट चस्पा करने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
*भर्ती को लेकर चार एम्बुलेंस के साथ चिकित्सक, स्टाफ जीवन रक्षक औषधियों के साथ मौजूद रहेंगे। 10 मोबाइल टायलेट मौजूद रहेंगे। छह भर्ती स्थल के अंदर जबकि चार बाहर रहेंगे। दस पानी की टैंक रहेंगे।
---
*कब होगी तहसील क्षेत्र के अभ्यर्थियों की दौड़ --
15 अक्तूबर -गौतमबुद्धनगर जिले की गौतमबुद्धनगर, ददारी और जेवर तहसील
16 अक्तूबर - गाजियाबाद जिले की गाजियाबाद, मोदीनगर तहसील व हापुड़ जिले की सदर तहसील
17 अक्तूबर - बुलंदशहर जिले की डिबाई और सिकंद्राबाद तहसील
18 अक्तूबर - बुलंदशहर जिले की सिकंद्रराबाद और स्याना
19 अक्तूबर -अमरोहा जिले की धनौरा अमरोहा और हसनपुर व बुलंदशहर की अनूपशहर
20 अक्तूबर -रामपुर जिले के स्वार, टांडा, बिलासपुर, रामपुर, शाहबाद और मिलक व बुलंदशहर की खुर्जा तहसील
21 अक्तूबर - हापुड़ जिले की हापुड़, गढ़ और धौलाना तहसील
--
*22 से 25 अक्तूबर तक मेडिकल चेकअप व 26 अक्तूबर को अभ्यथियों के मूल दस्तावेजों की जांच होगी।
सुबह पांच बजे से शुरू हो जाएगी दौड़
भर्ती प्रक्रिया 14 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी। लेकिन दौड़ 15 अक्तूबर से शुरू होगी। सेना के अधिकारियों के अनुसार प्रतिदिन सुबह पांच बजे से दौड़ शुरू हो जाएगी।
-------
बड़ी संख्या में तैनात रहेगा सुरक्षा बल -
पिछली बार की तरह भर्ती आने वाले युवा सड़कों पर हुड़दंग न मचायें, इसके लिए संभावित मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि हापुड़ में रेलवे स्टेशन, फ्रीगंज रोड, अतरपुरा चौपला, मेरठ तिराहा, बस अड्डा, पक्काबाग, ततारपुर टैंपो स्टैंड पर जबकि बाबूगढ़ में बाबूगढ़ चौराहा, सिमरौली मंदिर पर पर्याप्त बल मौजूद रहेगा। इसके अलावा भर्ती स्थल पर भी चारों ओर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से सर्विस रोड को ब्लाक कर दिया जाएगा।