फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलखुवा में छह लेन एलिवेटेड रोड का उद्घाटन आज, सभी तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर वाहन भरेंगे फर्राटा, तरक्की को मिलेगी उड़ान
विज्ञापन

पिलखुवा(हापुड़) आखिर इंतजार की घड़ी समाप्त हो गयी है। आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज राजपूताना रेजीमेंट इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में जैसे ही मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे के तीसरे चरण का उद्घाटन करेंगे तो जिले की तरक्की भी उड़ान भरना शुरू कर देगी। दिल्ली से मुरादाबाद तक आने-जाने वालों का सफर सुहाना हो जाएगा। इससे समय और पैसा दोनो ही बचेंगे। कारोबार और निवेश के लिए अच्छा माहौल तैयार होगा।
1200 करोड़ की लागत से डासना से हापुड़ तक कुल 22 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड के उद्घाटन के लिए सोमवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सड़क मार्ग से 11.45 बजे पिलखुवा के राजपूताना इंटर कालेज पहुंचेंगे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या भी मौजूद रहेंगे। यहां उद्घाटन करने के बाद वे 2.45 बजे वापस प्रस्थान कर जाएंगे। नेशनल हाईवे 9 पर एलिवेटेड रोड के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर रविवार दिन अधिकारी पूरे दिन तैयारियों में जुटे रहे। मंच निर्माण के अलावा बैरिकेडिंग, सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए विशेष रणनीति बनायी गयी। एडीएम जयनाथ यादव के अलावा एसडीएम विशाल यादव व सीओ संतोष कुमार आदि ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम अदिति सिंह ने उद्घाटन कार्यक्रम के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। जनसभा स्थल पर डिप्टी कलक्टर अरविंद कुमार को, मंच पर उप जिला मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश व एलिवेेड रोड पर डिप्टी कलक्टर पंकज कुमार सक्सेना को तैनात किया गया है। इसके अलावा स्विस काटेज पर तहसीलदार धौलाना संजय कुमार को तैनात किया गया है। सैफ हाउस में तहसीलदार न्यायिक रेणुका दीक्षित तैनात रहेंगी। सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा उत्तर प्रदेश गाजियाबाद जोन विद्युत वायरिंग, एड्रेस साउंड और जनरेटर आदि की व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है।
एक्सप्रेसवे पर ओवर स्पीड चलाया वाहन तो ऑनलाइन चालान
अब दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तैयार होने पर मुरादाबाद रूट पर जाना-आना काफी आसान हो गया है। साथ ही हापुड़ होते हुए मेरठ जाने की राह भी आसान हुई है। पिलखुवा के पास छिजारसी टोल के निर्माण को छोड़ दिया जाए तो बाकी हिस्से में सिविल का काम पूरा हो चुका है। 1058 करोड़ रुपये की लागत से बने नेशनल हाईवे पर स्मार्ट मॉनीटरिंग सिस्टम लगाने काम जारी है। एक महीने के अंदर कैमरे लग जाएंगे। इसके बाद ओवर स्पीड व परिवहन नियमों का पालन न करने पर ऑनलाइन चालान कट सकेंगे।
-----------------------
मई 2020 तक पूरा होना है दूसरा चरण
एक्सप्रेसवे का दूसरा चरण यूपी गेट से डासना तक का हिस्सा मई 2020 तक पूरा होना है। इस हिस्से में काम काफी बड़ा है, क्योंकि 14 लेन की सड़क बनाई जानी है, जिसमें बीच की छह लेन एक्सप्रेसवे की होंगी जो सीधे मेरठ तक जाएंगे। इसके बाद दोनों साइड में दो-दो लाइन की रोड नेशनल हाईवे-9 के लिए रखी गई है। उसके बाद दोनों साइड में एक-एक लाइन की सर्विस रोड और फिर पैदल पथ व साइकिल ट्रैक के लिए एक-एक लेन को रखा गया है।
कोट्स
मंत्री का दो जगह कार्यक्रम हैं। पहले यूपी गेट पर प्लास्टिक वेस्ट से बनाने वाली सड़क का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद पिलखुवा में लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। हमारी तरफ से दोनों ही जगह पर तैयारियां पूरी हैं। - मुदित गर्ग, डीजीएम - एनएचएचआई
उद्घाटन के दौरान नीचे से गुजरेगा दिल्ली से आने वाला ट्रैफिक
एलिवेटेड रोड के उद्घाटन के दौरान पिलखुवा में दिल्ली की ओर से आने वाला ट्रैफिक एलिवेटेड रोड फ्लाई ओवर के ऊपर से नहीं गुजरेगा। दिल्ली की ओर से आने वाले ट्रैफिक को पिलखुवा में नीचे से गुजारा जाएगा। जबकि हापुड़ से गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाले एलिवेटेड रोड पर ऊपर से ही गुजरेंगे। कार्यक्रम के लिए आम वाहनों की पर्किंग व्यवस्था धौलाना रोड पर की गयी है। जबकि वीआईपी पार्किंग राजपूताना कालेज में अंदर ही रहेगी। हालांकि डायवर्जन के दौरान जाम लगने की भी संभावना है, क्योंकि गाजियाबाद में अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के मद्देनजर गाजियाबाद से मेरठ जाने वाले भारी वाहनों को भी पिलखुवा होते हुए निकाला जाएगा।
विज्ञापन

----
कार्यक्रम को लेकर भाजपाइयों में भी उत्साह
उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर भाजपाइयों में भी उत्साह का माहौल है। भाजपा के दिग्गज नेता कार्यक्रम की तैयारियों में अपने स्तर से जुटे रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद को देखते हुए व्यवस्थाएं की गयी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें