फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 सितंबर को बिजली निगम के एमडी कार्यालय का घेराव करेंगी भाकियू

विज्ञापन
विज्ञापन
25 को बिजली निगम के एमडी कार्यालय का घेराव करेगी भाकियू
विज्ञापन

हापुड़। जिले के नलकूप किसानों के बिलों में जुड़कर आ रही लाखों की बकायेदारी के विरोध में 25 सिंतबर को भाकियू भानु ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने का एलान किया है। धरने को सफल बनाने के लिए रविवार को गांव गोहरा आलमगीरपुर में जनसभा की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में मेरठ पहुंचने की अपील की।
भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि हापुड़ जिले के नलकूप किसानों के बिलों पर लाखों रुपये की फर्जी बकायेदारी जुड़कर आ रही है। जबकि किसान अपना बिल समय से जमा कर रहे हैं। ऊर्जा निगम के अधिकारियों द्वारा किया गया घोटाला किसानों पर थोपा जा रहा है। इसके विरोध में 25 सितंबर को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इस धरने में मेरठ मंडल के किसान व कार्यकर्ता भाग लेंगे। समस्या का निस्तारण नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर लोगों से बड़ी संख्या में मेरठ पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिम्मी प्रधान, आमेंद्र, गिरिराज, गोफी सिंह, सोविंद्र छतनौरा, रूपराम सिंह, ब्रह्मपाल, जयकरण भाटी, जगदीश, प्रताप, ओमवीर नागर, सहाब सिंह, सुरेंद्र शर्मा, प्रदीप मुखिया, नरेंद्र शर्मा, जतन, ओमकार सिंह, योगेश त्यागी, प्रवेश हूण, विक्रम सूबेदार, शेर सिंह, विनोद गुर्जर, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें