फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम तोडने वाले 357 वाहन चालकों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
नियम तोड़ने वाले 357 वाहन चालकों के काटे चालान
विज्ञापन

हापुड़। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बृहस्पतिवार को परिवहन विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई की गई। मानक से अधिक स्पीड में गाड़ी चलाना, हेलमेट का प्रयोग न करने और सीट बेल्ट न लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 357 वाहन चालकों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन महेश शर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर जिलाधिकारी अदिति सिंह गंभीर हैं, उनके निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। जिले में दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को एक बार फिर कार्रवाई की गई। पिछले दो दिन में विभिन्न स्थानों पर ओवर स्पीडिंग करने वालों, सीट बेल्ट हेलमेट न लगाकर चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान काटने की कार्रवाई की गई। 18 और 19 जुलाई को चलाए गए इस अभियान में कुल 357 वाहन चालकों के चालान किए गए। ओवर स्पीडिंग के लिए गाजियाबाद संभाग से प्राप्त इंटरसेप्टर वाहन का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें