फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन मिलने में देरी पर शिक्षकों ने घेरा डीआईओएस कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन के लिए शिक्षकों ने घेरा डीआईओएस कार्यालय
विज्ञापन

हापुड़। वेतन विसंगति व अन्य समस्याओं के निस्तारण को लेकर बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों डीआईओएस कार्यालय का घेराव कर, जोरदार हंगामा व नारेबाजी की। समस्याओं का निस्तारण न होने तक रोजाना धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।
संघ के जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने बताया कि डीआईओएस शिक्षकों का वेतन समय से देने असफल हैं। शिक्षकों के वेतन व परिलब्धियों में अवैध तरीके से कमी की जाती है। जिला मंत्री श्रीकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि एनपीएस की कटौती मई 2016 से प्रतिमाह की जा रही है। जिसे शिक्षकों के पीआरएएन खातों में अभी तक जमा नहीं कराया गया।
विज्ञापन

एनपीएस में करोड़ों रुपये की अनियमितता डीआईओएस कार्यालय की निष्क्रियता का परिणाम है। सातवें वेतन आयोग का एरियर भुगतान एक वर्ष से लंबित हैं। सरकार द्वारा ग्रांट जारी होने पर भी यह कार्यालय बिलों का भुगतान कराने में उदासीन हैं।
कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह त्यागी ने बताया कि प्रोन्नत वेतनमान की फाइल पिछले तीन महीने से डीआईओएस कार्यालय में धूल फांक रही हैं। चयन वेतनमान व प्रोन्नत वेतनमान से संबंधित शिक्षकों के एरियर का भुगतान पहले आओ पहले पाओ के आधार पर न होकर भ्रष्टाचार के तरीकों का प्रयोग किया जाता है। सर्वोदय इंटर कॉलेज पिलखुवा के शिक्षकों का दो अक्तूबर की अवैध कटौती का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन

शिक्षकों ने डीआईओएस को ज्ञापन सौंपकर, समस्याओं का निस्तारण न होने तक रोजाना कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का एलान किया है।
इस मौके पर जतनपाल सिंह, कृष्ण पाल, बीडी शर्मा, राजेंद्र कुमार, राजकुमार, देव मणि, राघवेंद्र, अजय गोस्वामी, वीरपाल सिंह, अनुज कुमार, महानंद, महेश चंद शर्मा, मनोज कुमार, डा.धर्मेंद्र मिश्र, संदीप सिंहल, कुलवंत आनंद, जितेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें