फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां समस्याओं की भरमार, बंद हैं लाइटें, लगे हैं कूड़े के अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
यहां समस्याओं की भरमार, बंद हैं लाइटें, लगे हैं कूड़े के अंबार
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। संसाधनों के बावजूद क्षेत्र के लोगों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। हाईमास्क लाइट होने के बावजूद बंद है। जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। सड़क टूटी हुई है। इन परेशानियों से आजिज आकर लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया।
हापुड़ तहसील के कुचेसर रोड चौपला पर मेन चौराहे पर लगी हाईमास्क लाइट करीब छह वर्षों से खराब पड़ी है। ग्राम प्रधान से कई बार ग्रामीणों ने इस बारे में शिकायत की, जिससे वे संबंधित अधिकारियों तक बात पहुंचकर इसे ठीक करा सकें, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

वहीं, गंदगी का ये आलम हैं कि कुचेसर चौपला पर जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मचारी नहीं आता है, जिस कारण जगह जगह ये कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। यहां से गुजरने वाले लोगों को बदबू का सामना करना पड़ता है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को बीमारी होने का खतरा भी पैदा हो रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा सड़कों की हालत भी खस्ता है। कुचेसर रोड चौपला के रेलवे रोड पर ग्राम पंचायत निधि से डिवाइडर का निर्माण करीब दो महीने पहले ही हुआ था। डिवाइडर का निर्माण हो गया, लेकिन बीच सड़क पर पड़ी बजरी से आए दिन कोई ना कोई राहगीर गिरकर घायल हो जाता है। स्थानीय निवासियों ने इस बारे में भी कई बार ग्राम प्रधान व संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है। समस्याओं से आजिज लोगों ने एकत्र होकर प्रधान व सेकेटरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में भूरे मास्टर, पिंटू, अमित सैनी, मुकेश, सचिन, कुशल कश्यप, कुलदीप शर्मा, प्रमोद शर्मा, उदयवीर खली, राजू, अब्दुल्ला, ओमकार, हीरा, नारायण सैनी, फकीरा, विपिन शामिल रहे।
एसडीएम सत्यप्रकाश का कहना है कि ग्रामीणों का समस्याओं से निजात दिलायी जाएगी। लाइट को संबंधित विभाग को आदेशित कर ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें