फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारी की दुकान पर फायरिंग का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी आज बंद रखेंगे बाजार, करेंगे थारे का घेराव
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली में सराफा कारोबारी की दुकान पर हुई फायरिंग के खुलासे को लेकर व्यापार मंडल ने सोमवार को (आज) बाजार बंद करने की घोषणा की थी। जिसे लेकर हुई बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र मे हाईवे किनारे स्थित कृष्णा ज्वैलर्स की दुकान पर 28 अगस्त की दोपहर एक बजे बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की थी। लेकिन 18 दिन बीतने के बाद भी मामले में पुलिस के हाथ खाली है। घटना का खुलासा न होने पर 13 सितंबर को हुई व्यापार मंडल की बैठक में सोमवार को बाजार बंद कर थाने का घेराव करने का निर्णय लिया गया था। रविवार को व्यापार मंडल नगराध्यक्ष सुरेंद्र कबाड़ी के नेतृत्व में शिव मंदिर परिसर में एक बार फिर व्यापारियों की बैठक हुई। जिसमें आंदोलन की रणनीति बनाई गई। सुरेंद्र कबाड़ी ने कहा कि सोमवार को सभी व्यापारी बाजार बंद कर थाने का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि घटना का सही खुलासा नहीं होने पर व्यापारी जेल भरो आंदोलन के लिए भी तैयार हैं। इस मौके पर प्रवीन वर्मा, सोनू सिवाग, शेखर प्रधान, मोनिस गर्ग, राजेंद्र सिंघल, अनिल गोयल, राहुल त्यागी, गौरव अग्रवाल, सुनील गर्ग, ईश्वर गोयल, अफजाल अहमद, दीपक, दिनेश गर्ग, विकास समेत दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ओजस्वी का कहना है कि बहुत जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें