फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य केंद्रों का हब बनेगा जिला, मिलेगा बेहतर उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोग्य केंद्रों का हब बनेगा जिला, मिलेगा बेहतर उपचार
विज्ञापन

जतिन त्यागी
हापुड़। जिला अब आरोग्य केंद्रों का हब बनने जा रहा है। शासन के आदेश पर 35 केंद्रों को अपग्रेड किया जा रहा है। जबकि इसमें से 16 केंद्र स्वास्थ्य विभाग के सुपुर्द किए जा चुके हैं। जल्द ही उपचार व्यवस्था के लिए यहां सीएचओ की नियुक्ति की जाएगी। इन केंद्रों पर कैंसर समेत गैर संचारी रोगों की इन केंद्रों पर निशुल्क जांच होगी।
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर शासन गंभीर है। सरकारी अस्पतालों में बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए चिकित्सकों को हाईटेक किया जा रहा है। हापुड़ के अस्पतालों में सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्सरे जैसी मशीनें लगा दी गई हैं। छोटे बच्चों के लिए नर्सरी, मदर केयर वार्ड आदि की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन

इसी क्रम में चिकित्सा सुविधा को और अधिक बेहतर बनाने के लिए शासन ने जिले में 35 आरोग्य केंद्र बनाने का निर्णय लिया है। शहर, देहात अंचल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड कर, इन केंद्रों को तैयार किया जा रहा है।
शासन की मंशा को पूरा करने के लिए 16 केंद्रों को तैयार करके, स्वास्थ्य विभाग के हैंड ओवर कर दिया गया है। शेष 19 केंद्रों पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। आरोग्य केंद्रों के संचालित होते ही जिले के 13 लाख लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
17 कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर मिले
मुख्यालय से आरोग्य केंद्रों पर बेहतर चिकित्सा व्यवस्था बनाने के लिए 17 कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल चुके हैं। इन्हें ब्रिज कोर्स भी पूर्ण करा दिया गया है, हालांकि इस कोर्स का रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ। परिणाम आते ही इन्हें नियुक्ति दे दी जाएगी।
आरोग्य केंद्रों पर यह होंगी जांच
जिले में बनने वाले आरोग्य केंद्रों पर मुहं, ऑरल, गर्भाश्य, स्तन कैंसर, डायबिटीज, हाइपर टेंशन समेत गैर संचारी रोगों की जांच निशुल्क की जा सकेगी। इसके लिए सभी केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन

-जिले में सरकारी अस्पतालों की स्थिति-
अस्पताल संख्या
जिला अस्पताल 01 निर्माणाधीन
सीएचसी 07
पीएचसी 28
उप स्वास्थ्य केंद्र 201
अधिकारी कहिन
मुख्य चिकित्साधिकारी डा.राजवीर सिंह का कहना है कि जिले के लोगों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। जल्द ही आरोग्य केंद्रों को संचालित कर दिया जाएगा। केंद्रों के लिए सीएचओ मिल चुके हैं। जल्द ही इनकी नियुक्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें