फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ की भावना शर्मा राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित

विज्ञापन
लखनऊ में राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित होती भावना शर्मा - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
हापुड़ की भावना शर्मा राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित
विज्ञापन

हापुड़। कमालपुर के प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका भावना शर्मा को उत्कृष्ट कार्यों के लिए बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। इस उपलब्धि से बेसिक विभाग सहित जिले का नाम रोशन करने पर बीएसए ने भी उन्हें बधाई दी है।
सहायक अध्यापिका भावना शर्मा ने अपने नवाचारों से परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को नई गति दी है। अपने खर्च पर ही वह छात्रों को लैपटॉप, प्रोजेक्टर के माध्यम से आधुनिक शिक्षा मुहैया करा रही हैं। कमालपुर का प्राथमिक विद्यालय उनकी मेहनत के चलते ही आदर्श स्कूलों की श्रेणी में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

शिक्षा ही नहीं लोकतंत्र के पर्व कहे जाने वाले चुनावों में भी मतदान बढ़ाने के लिए उन्होंने सेल्फी कॉर्नर अभियान चलाया। बूथों पर इस कॉर्नर के माध्यम से लोगों को मतदान स्थल तक आने के लिए प्रेरित किया। शासन स्तर पर प्रदेश भर के शिक्षकों के कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

जिसमें हापुड़ जिले से भावना शर्मा को चयनित किया गया। बुधवार को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर शिक्षकों में खुशी का माहौल है। बीएसए देवेंद्र गुप्ता ने भी उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें