फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होंगे हापुड़ डिवीजन क्षेत्र के 17 संविदा कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होंगे हापुड़ डिवीजन क्षेत्र के 17 संविदा कर्मचारी
विज्ञापन

हापुड़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हापुड़ डिवीजन क्षेत्र के 15 संविदा कर्मचारी व जन सेवा केंद्रों पर विद्युत संबंधी कार्य करने वाले दो कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक एसडीओ के क्षेत्र से पांच पांच संविदा कर्मियों को शामिल किया गया है।
बिजली आपूर्ति को बहाल रखने में सरकारी कर्मचारियों के साथ ही संविदा कर्मियों का बड़ा सहयोग होता है। समय समय पर आयोजित होने वाले सम्मान समारोहों में सरकारी कर्मचारियों को तो सम्मानित कर दिया जाता है, लेकिन संविदा कर्मियों की उपेक्षा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संविदा कर्मियों का उत्साहवर्धन करने के लिए अधिशासी अभियंता पीके गौतम ने इस बार उनके सम्मान का निर्णय लिया है। हापुड़ डिवीजन क्षेत्र में तीन एसडीओ तैनात हैं, प्रत्येक एसडीओ के क्षेत्र से पांच पांच संविदा कर्मियों को चयनित किया गया है। इतना ही नहीं डिवीजन क्षेत्र में बिजली संबंधी कार्य के लिए खुले दो जन सेवा केंद्रों पर कार्य करने वाले दो कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
एक्सईएन पीके गौतम ने बताया कि झंडारोहण के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 संविदा कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें