फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से शाम तक भयंकर जाम से हांफा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह से शाम तक भयंकर जाम से हांफा शहर
विज्ञापन

हापुड़। रक्षाबंधन से एक दिन पहले बुधवार को लोगों को भयंकर जाम से जूझना पड़ा। सुबह से लेकर शाम तक लगे जाम ने लोगों के पसीने छुड़ा दिये। गढ़ दिल्ली रोड के अलावा सभी मार्गों पर लोगों को जाम से दो चार होना पड़ा।
विज्ञापन

रक्षाबंधन को लेकर बहनों ने बुधवार को ही अपने भाईयों के घर जाने के लिए रुख कर दिया। उधर, स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के कारण भी बाहर नौकरी करने वाले लोग घर पहुंचना शुरू हो गए। जिसके कारण सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गयी, जिसके कारण शहर की सड़कों पर भयंकर जाम लग गया। गढ़ दिल्ली रोड पर जाम के साथ ही मेरठ रोड फ्लाई ओवर पर भी वाहनों की लंबी कतार लग गयी। घंटों तक वाहन यहां फंसे रहे। इसके अलावा शहर के दूसरे मार्गों का भी यही हाल रहा। लोगों ने बताया कि तहसील चौपले पर प्रतिबंध के बावजूद सुविधा शुल्क देकर खड़े थ्री व्हीलर और दूसरे सवारी वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। मेरठ तिराहे से आगे दिल्ली रोड पर भी इसी प्रकार के वाहनों की लाइन लगी रहती है।
विज्ञापन

कोट
सीओ राजेश कुमार का कहना है कि जाम की समस्या गंभीर है। इससे शहर के लोगों को जल्द ही राहत दिलायी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें