फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतनौरा में चकबंदी की तो होगा बड़ा आंदोलन-भाकियू

विज्ञापन
13-गांव छतनौरा में पंचायत करते ग्रामीण व भाकियू भानु के कार्यकर्ता। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
छतनौरा में चकबंदी की तो होगा बड़ा आंदोलन : भाकियू
विज्ञापन

हापुड़। गांव छतनौरा के किसानों ने अब चकबंदी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को गांव में पंचायत कर, चकबंदी किए जाने पर आंदोलन का एलान किया। भाकियू भानू ने भी इस आंदोलन में समर्थन दिया है।
भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने बताया कि गांव छतनौरा में पहले ही चकबंदी हो चुकी है। लेखपाल व कानूनगो जमीन की पेमाइस कर रहे हैं, फिर से चकबंदी की तैयारी शुरू कर दी गई है। गांव के अधिकांश किसान इस चकबंदी का शुरूआत से ही विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्योंकि मौके पर सभी किसानों के खेत पूरे हैं और ट्यूबवैल आदि भी लगी हुई हैं। ऐसे में यदि चकबंदी हुई तो किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पडग़ा। इस दौरान पंचायत में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि गांव में चकबंदी की गई तो अधिकारियों को बंधक बना लिया जाएगा और उग्र आंदोलन होगा।
विज्ञापन

पंचायत में योगेंद्र, सुंदरपाल, विरेंद्र सिंह, जयचंद, जयपाल सिंह, हुकुम सिंह, अमन सिंह, श्याम सिंह, करतार सिंह, श्याम सिंह, जतन सिंह, बसंत, लालाराम, रामकुमार, चंद्रभान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें