पिलखुवा। रेलवे रोड स्थित पीपीसी में पिछले एक माह से जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन रहे है। जन्म प्रमाण पत्र जारी करने वाले पोर्टल में एक माह से दिक्कत आ रही है, जिसके कारण वह बंद पड़ा है और बच्चों के जन्म प्रमाण नहीं बने रहे हैं। जन्म प्रमाण नहीं बनने के कारण कई बच्चे टीकाकरण और पढ़ाई से वंचित हैं।
प्रभारी चिकित्सक डॉ.आयुष सिंघल ने बताया कि पोर्टल पर आईडी, पासवार्ड अपडेट करने के लिए कई बार संबंधित कर्मचारी एवं अधिकारी से गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन, अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। आगामी दो से चार दिन में समस्या दूर होने की संभावना है। संवाद